अस्वस्थता(बीमारी) के कारण अवकाश(छुट्टी) हेतु आवेदन पत्र ।
सेवा में,
श्रीमान प्रधानाध्यापक महोदय,
शासकीय माध्यमिक विद्यालय,
सिमरा (म. प्र.)
विषय:- अस्वस्थता के कारण अवकाश हेतु आवेदन पत्र ।
महोदय,
सविनय विनम्र निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा 8 वीं का एक नियमित छात्र हूँ । मैं कल रात से मलेरिया बुखार से पीड़ित हूँ । चिकित्सक ने मुझे तीन दिनों के लिए पूर्ण आराम करने की सलाह दी है । इसलिए मैं विद्यालय आने में असमर्थ हूँ ।
अतः आपसे निवेदन है कि मुझे तीन दिनों का अवकाश देने की कृपा करें ।
मैं इस कृपा के लिए आपका सदा आभारी रहूँगा ।
धन्यवाद!
दिनाँक:- XX- 08-20XX
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
अ, ब, स
कक्षा:- 8वीं
विवाह (शादी) में शामिल होने के लिए अवकाश हेतु आवेदन पत्र (प्रार्थना पत्र) -
सेवा में,
श्रीमान प्रधानाध्यापक महोदय,
शासकीय माध्यमिक विद्यालय,
सिमरा (म. प्र.)
विषय:- विवाह (शादी) में शामिल होने के लिए के अवकाश हेतु आवेदन पत्र ।
महोदय,
सविनय विनम्र निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा 8 वीं का एक नियमित छात्र हूँ । मेरे बड़े भाई का विवाह दिनाँक XX-08-20XX को होना निश्चित हुआ है । विवाह में शामिल होने के कारण मैं विद्यालय आने में असमर्थ हूँ ।
अतः आपसे निवेदन है कि मुझे तीन दिनों का अवकाश देने की कृपा करें ।
मैं इस कृपा के लिए आपका सदा आभारी रहूँगा ।
धन्यवाद!
दिनाँक:- XX- 08-20XX
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
अ, ब, स
कक्षा:- 8वीं
No comments:
Post a Comment